07 फरवरी को जनपद में चलेगा मेगा सफाई अभियान

07 फरवरी को जनपद में चलेगा मेगा सफाई अभियान

हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने हेतु 07 फरवरी को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम पर मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफलता को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों, नगर निकायों और 318 ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को कहा। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए हरिद्वार को देश का सबसे स्वच्छ जनपद बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *