सेलाकुई फार्मा सिटी में पुलिस व औषधि विभाग ने किया औचक निरीक्षण

सेलाकुई फार्मा सिटी में पुलिस व औषधि विभाग ने किया औचक निरीक्षण


देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के क्रम में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेलाकुई पुलिस ने औषधि विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना सेलाकुई क्षेत्र अंतर्गत फार्मा सिटी में स्थित विभिन्न फार्मास्युटिकल कंपनियों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान औषधि विभाग द्वारा कंपनियों में निर्मित दवाइयों की गुणवत्ता, भंडारण एवं अभिलेखों की जांच की गई। संदिग्धता के आधार पर कुछ दवाइयों के सैंपल उठाए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत यदि किसी प्रकार की अनियमितता या मानक के विपरीत तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित कंपनी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि जनस्वास्थ्य से कोई समझौता न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *