राजकीय देयों की वसूली की प्रगति पर की ऑनलाइन समीक्षा

राजकीय देयों की वसूली की प्रगति पर की ऑनलाइन समीक्षा 


उत्तरकाशी। सोमवार को अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की अध्यक्षता में जनपद में विविध राजकीय देयों की वसूली की प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनवरी 2026 तक राजकीय मुख्य देयों की कुल मांग 90,507.00 रुपये के मुकाबले 90,617.00 रुपये की वसूली पर तहसीलदारों और संग्रह कार्मिकों की सराहना की गई।
विभिन्न राजकीय देयों की वसूली में जनपद की कुल मांग 4,84,27,773.00 रुपये थी, जिसमें 3,89,48,517.00 रुपये की वसूली की गई, जो कुल वसूली का 80 प्रतिशत है। अपर जिलाधिकारी ने दिनांक 09.02.2026 तक सभी तहसीलों को निर्धारित लक्ष्य हासिल करने हेतु कड़े निर्देश दिए हैं, जैसे तहसील डुंडा और घौन्तरी 85 प्रतिशत, जोशियाड़ा 92 प्रतिशत, मोरी और पुरोला 95 प्रतिशत, भटवाड़ी 95 प्रतिशत तथा चिन्यालीसौड़ 92 प्रतिशत। बैठक में उप जिलाधिकारी पुरोला, बड़कोट, समस्त तहसीलदार और मुख्य राजस्व लेखाकार ऑनलाइन उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य वसूली को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करना था।

तहसीलवार की कार्यों की समीक्षा

उत्तरकाशी। अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र द्वारा एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे से संबंधित कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि 60,252 खातेदारों में से 52,875 का अंश निर्धारण/सत्यापन पोर्टल पर दर्ज हो चुका है, जबकि 7,377 खातेदारों का कार्य शेष है। तहसील पुरोला के पायलट ग्राम वेस्टीवल्ली में 29 लाभार्थियों में से 16 का फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण पूर्ण हुआ। डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत 13,850 खसरा नंबरों का डेटा अपलोड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *