पेट्रोल पम्प स्कैनर से 4.5 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश, अभियुक्त गिरफ्तार

पेट्रोल पम्प स्कैनर से 4.5 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश, अभियुक्त गिरफ्तार


देहरादून। थाना रानीपोखरी पुलिस ने पेट्रोल पम्प के स्कैनर का उपयोग कर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। 31 जनवरी को पेट्रोल पम्प संचालक की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। शिकायत में बताया गया कि पैट्रोल पम्प के खाते के स्कैनर से अज्ञात अभियुक्तों ने 4,50,000/- रुपये की ऑनलाइन ठगी की।
सिनियर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से जानकारी जुटाई और सोमवार को युवराज सिंह भाटी (23) निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने प्रमोद उर्फ पम्मी और अन्य साथियों के साथ मिलकर स्कैनर का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ठगी की। युवराज ने स्कैनर में आने वाले पैसे को कर्मचारियों की मदद से निकालकर लगभग 4-5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। गिरफ्तार अभियुक्त के साथ निशांत उर्फ दिलखुश, श्रवण विश्नोई और प्रमोद उर्फ पम्मी की गिरफ्तारी हेतु दबिश जारी है। पुलिस टीम में उ0नि0 विकेन्द्र चौधरी (थानाध्यक्ष), उ0नि0 विक्रम सिंह नेगी, हे0का0 धीरेन्द्र यादव, का0 रवि कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *