श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गुरु रविदास जयंती

हरिद्वार। बहादराबाद में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा ने कस्बे को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान बहादराबाद पुलिस की मुस्तैदी से आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।