लड़ाई-झगड़ा करने पर चार व्यक्ति हिरासत में

देहरादून। आर्मी कैंप के पास चकराता रोड पर सार्वजनिक स्थल में सरेआम लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग कर रहे चार व्यक्तियोंकृसंदीप चौहान (28), विनोद राठौर (34), हरीश चौहान (22) एवं प्रवीण (21)कृको मौके पर समझाने का प्रयास किया गया, परंतु वे अत्यधिक उग्र होकर एक-दूसरे को नुकसान पहुँचाने पर उतारू थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चारों को धारा के अंतर्गत हिरासत में लेकर उप जिलाधिकारी, कालसी के समक्ष प्रस्तुत किया।