नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर दिया युवाओं को महत्वपूर्ण संदेश

हरिद्वार। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत और सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी ने 45 वर्षीय नितिन नवीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर युवाओं के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन केवल एक नाम नहीं बल्कि सोच, संकल्प और सेवा का प्रतीक हैं, जिन्होंने युवावस्था में संगठन की सर्वाेच्च भूमिका निभाने का विश्वास अर्जित किया। सुनील सैनी ने नितिन नवीन को देवभूमि उत्तराखंड की जनता की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी, साथ ही कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा और विकसित भारत की यात्रा निरंतर आगे बढ़ेगी।