व्यापारियों ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की हरकी पैड़ी इकाई ने हरकी पैड़ी पर लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का संयोजन अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने किया। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने व्यापारियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और कहा कि पर्व मिलजुल कर मनाने से सामाजिक समरसता बढ़ती है। उन्होंने समाज के वंचित वर्ग को भी पर्व में शामिल करने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।