किसानों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

किसानों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में विकासखंड पोखड़ा में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी रेखा आर्य ने कहा कि किसान सरकार की प्राथमिकता में हैं और योजनाओं के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कृषि, उद्यान, पशुपालन, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सहित अन्य विभागों ने उन्नत कृषि तकनीक व फसल विविधीकरण की जानकारी दी। किसानों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संजय गुसाईं सहित कई अधिकारी व किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *