पशुप्रेमियों ने निकाली जोरदार रैली, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया विरोध

हरिद्वार। रविवार को धर्मनगरी में सुप्रीम कोर्ट के सार्वजनिक स्थलों से स्ट्रीट डॉग्स को शेल्टर भेजने के आदेश के विरोध में सैकड़ों पशुप्रेमियों ने देवभूमि बधिर एसोसिएशन के बैनर तले जबरदस्त रैली निकाली। रैली चंद्राचार्य चौक से शुरू होकर ऋषिकुल तक गई, जहां पशुप्रेमियों ने एक घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया और ष्आवारा नहीं हमारा है, बेजुबानों का हक मत छीनोष् जैसे नारे लगाए।
प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा ने कहा कि आदेश अमानवीय और गैर-जिम्मेदाराना है। डॉग्स को उनके जन्मस्थान से हटाना सही नहीं है, न ही सरकार इतनी संख्या में डॉग्स की देखभाल कर सकती है। प्रदर्शन में डिंपी अरोड़ा, निशा अग्रवाल, हिमानी मेहता, सत्यदेव राठी सहित कई पशुप्रेमी उपस्थित रहे। रैली के दौरान भविष्य में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने की योजना भी बनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुप्रेमी, छात्र और दिव्यांग प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, ताकि आवारा पशुओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।