गांव की प्रगति को एक हुए कठूलीवासी

देहरादून। कठूली ग्राम स्वयंसेवी संस्था की पहल पर देहरादून में ग्रामवासी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के समग्र विकास को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। संस्था के अध्यक्ष हर्ष सिंह रावत ने बताया कि कठूली गांव की तीन ग्राम सभाएं हैं तथा लगभग 150 परिवार देहरादून में निवासरत हैं, सभी मिलकर गांव की प्रगति के लिए प्रयास करेंगे। वक्ताओं ने युवाओं को रोजगार और सही मार्गदर्शन देने पर जोर दिया। ताजन सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अनेक ग्रामवासियों ने अपने विचार रखे। संचालन वीरेंद्र नेगी ने किया।