कंडोलिया मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

पौड़ी। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में शनिवार को कंडोलिया मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद, पौड़ी के पर्यावरण मित्रों द्वारा मंदिर परिसर, पैदल मार्ग एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई की गई। इस दौरान प्लास्टिक कचरे का पृथक संग्रह कर वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने नागरिकों से स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और कूड़ा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही निस्तारित करने की अपील की।