सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया सम्मान

हरिद्वार। राष्ट्रीय कवि समागम द्वारा आयोजित ’दस्तक नई पीढ़ी’ कार्यक्रम में नवगठित सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानन्द का सम्मान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने उन्हें अंग पट पहनाकर स्वागत किया। सम्मानित होने पर उन्होंने सभी कार्यक्रम आयोजकों, साहित्यकारों, कवियों और श्रोताओं का तहे दिल से अभिनंदन किया।