कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो/हरेंद्र बिष्ट।
थराली। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने पिंडर घाटी का व्यापक दौरा कर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मिलजुलकर प्रयास करने की अपील की इस दौरान जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पिंडर घाटी में पहुंचने पर कांग्रेसियों ने डिमरी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, जब कि इस दौरान देवाल विकास खंड मुख्यालय में उनके नेतृत्व में रोजगार गारंटी से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने का विरोध करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के बाद डिमरी ने पिंडर घाटी के नारायणबगड़, पंती मींगगधेरा,कुलसारी, थराली,चेपड़ो,देवाल आदि स्थानों का भ्रमण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भेंट कर घाटी में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनकी राय लेते हुए कहा कि पार्टी के सभी सममर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी के उद्देश्यों से आम लोगों को परिचित करवाना होगा तभी पार्टी को मजबूत किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार विकास, युवाओं को रोजगार, कानून व्यवस्था सहित तमाम मोर्चा पर पूरी तरह से फेल हो गई है। सरकारों की जनविरोधी नीतियों को कांग्रेसियों को आमजन तक पहुंचा कर भाजपा के खिलाफ माहौल तैयार करना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष का कांग्रेसियों ने पूरी घाटी में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर विकास खंड मुख्यालय देवाल में जिलाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित प्रधान संघ के अध्यक्ष खिलाप सिंह बिष्ट, केदार दत्त एवं सेवानिवृत शिक्षक शेर सिंह बिष्ट को भी सम्मानित किया। ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया की अध्यक्षता में में एक बैठक का भी आयोजन किया गया।जिस में वक्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपनी राय देते हुए केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा का नाम बदलने और रोजगार गारंटी से महात्मा गांधी का नाम हटाने का पुरजोर विरोध किया। इसके बाद सभी कांग्रेसी देवाल बस स्टेशन में पहुंचे जहां पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस इस मौके पर अरविंद नेगी, लक्ष्मण बिष्ट, महेश त्रिकोटी, खिलाप बिष्ट, महावीर बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह राणा, कंचन बिष्ट, सचिन परिहार, गजेंद्र गड़िया, गोविंद सिंह बिष्ट, गजेंद्र रावत, मोहन राम, संगीता बिष्ट, पुष्प देवी, पुष्कर बिष्ट, रणजीत बिष्ट आदि मौजूद थे।