थराली-कुराड़ मोटर सड़क पर बोलेरो दुर्घटना, 6 लोग घायल

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो/हरेंद्र बिष्ट।
थराली। बुधवार की देर सांय थराली-कुराड़ मोटर सड़क पर एक बोलेरो वाहन (यूके 11 टीए 2334) दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन वर्षीय बच्ची बबली पुत्री दीपा भी शामिल है। दो गंभीर घायलों दृ विजयपाल पुत्र बीरबल राम और दिनेश राम पुत्र गोपाल राम को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में उपचार किया जा रहा है।
राजस्व उपनिरीक्षक रोबर्ट सिद्दकी ने बताया कि ग्राम प्रधान कुराड़ द्वारा सूचना मिलने पर वे डीडीआरएफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना पुलिस ने भी राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। घायलों में गम्मा राम (65), वस्प राम (62), दिनेश (50), विजय, दीपा (22) और बबली (3) शामिल हैं।