देवभूमि उत्तराखंड छू रहा विकास की नई ऊंचाइयां

उत्तरकाशी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की 2 लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं पर कार्य चल रहा है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में आधुनिक तकनीक व पारंपरिक स्वरूप के साथ विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार हुआ है। आयुष्मान भारत योजना से लाखों परिवार लाभान्वित हुए हैं।