निवेश और नवाचार का नया केंद्र बन रहा है उत्तराखंड: मुख्यमंत्री

निवेश और नवाचार का नया केंद्र बन रहा है उत्तराखंड: मुख्यमंत्री
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / राहुल गिरी,
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “डेस्टिनेशन उत्तराखंड 2.0” कॉन्क्लेव में कहा कि उत्तराखंड निवेश और नवाचार का नया केंद्र बन रहा है। उन्होंने बताया कि 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मिले 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से लगभग 1 लाख करोड़ रुपये धरातल पर उतर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए धार्मिक, एडवेंचर और वेलनेस पर्यटन में नई पहचान बनाई जा रही है। शीतकालीन यात्रा, शारदा और हरिद्वारदृऋषिकेश कॉरिडोर, तथा स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान देने वाली ‘एक जनपददृदो उत्पाद’ योजना, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, होमस्टे नीति और नई फिल्म नीति प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त कर रही हैं। धामी ने कहा कि उत्तराखंड ने सुशासन, पारदर्शिता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए यूसीसी, एंटी-लैंड जिहाद और कड़े नकल विरोधी कानून लागू किए हैं। बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी और 26 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने से सरकार की पारदर्शिता और क्षमता का प्रमाण मिलता है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास का लक्ष्य जनता के सहयोग और सहभागिता से पूरा होगा और सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *