आईआईटी रूड़की ने हस्तांतरित की नई फ्लेम-टेस्ट तकनीक स्वान इनवायरमेंटल

आईआईटी रूड़की ने हस्तांतरित की नई फ्लेम-टेस्ट तकनीक स्वान इनवायरमेंटल


हरिद्वार। आईआईटी रूड़की ने “ए नॉवल टेस्ट स्टैंड एंड मैथिड टू मेज़र द बर्निंग रेट ऑफ फ्लेमेबल लिक्विड” तकनीक को स्वान इनवायरमेंटल प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद को हस्तांतरित किया। यह नवाचार प्रो. के. बी. मिश्रा और अंकित शर्मा द्वारा विकसित किया गया है। तकनीक ज्वलनशील द्रवों की जलन दर को वास्तविक परिस्थितियों में सटीक मापने में सक्षम है, जिससे औद्योगिक सुरक्षा मानकों में सुधार होगा और संभावित नुकसान कम होगा।
प्रो. के. बी. मिश्रा ने बताया कि इसका उद्देश्य ज्वलनशील द्रवों और गैसों के यथार्थ जलन व्यवहार को मापने में कमी को दूर करना था। श्री विजय कुमार चलदावड़ा ने कहा कि यह तकनीक स्वान के औद्योगिक सुरक्षा और जोखिम मूल्यांकन प्रयासों को मजबूत करेगी। प्रो. विवेक कुमार मलिक और निदेशक प्रो. के. के. पंत ने इस हस्तांतरण को आईआईटी रूड़की के अकादमिक-औद्योगिक साझेदारी और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *