रातभर चलाकर अभियान, कई ओवरलोड वाहन सीज

रातभर चलाकर अभियान, कई ओवरलोड वाहन सीज


उत्तरकाशी। उपजिलाधिकारी बडकोट वृजेश कुमार तिवारी ने बुधवार देर रात अपनी टीम के साथ बडकोट से खरादी, बडकोट से मुंगरा पुल और नौगांव क्षेत्र में दो टीमों द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
एक टीम तहसीलदार के नेतृत्व में मुंगरा पुल और दूसरी टीम खरादी क्षेत्र में निरीक्षण कर रही थी, जबकि उपजिलाधिकारी ने मोर्चा संभाला। अभियान में पौंटी पुल के पास 01 ट्रैक्टर, उपराड़ी रोड पर 02 टिप्पर अवैध मिट्टी भरे, 01 ट्रक छटागा, 01 ट्रक बडकोट पार्किंग के पास ओवरलोड, और 01 पिकअप बगासु के निकट अवैध रेत भरी वाहनों को पकड़ लिया गया। सभी वाहनों का ऑनलाइन चालान रात को ही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *