जिलाधिकारी की निगरानी में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई जारी

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, क्लीन और मॉडल जनपद बनाने के उद्देश्य से आज नौवें दिन भी जनपद भर में व्यापक सफाई अभियान जारी रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे धरातल पर जाकर अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी करें और क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखें।
गुरूवार को अभियान के तहत बीएचईएल नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी संजय पवार ने चिन्मय डिग्री कॉलेज से बीएचईएल सेक्टर 06 तक सफाई कार्य करवाया। ईओ मंगलौर उत्तम नेगी ने नगर पालिका परिसर और मुख्य मार्गों में विशेष सफाई अभियान संचालित किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत खानपुर ने ग्राम पंचायत खानपुर, प्रहलादपुर और गोरधनपुर में कुल 13 कुंटल कूड़ा-कचरा एकत्रित करवाया। बीडीओ भगवान आलोक गार्गेय ने मंडावर-मंगलौर हाईवे पर अभियान चलाया, जबकि खंड विकास अधिकारी लक्सर परवीन भट्ट ने रुड़की एवं हरिद्वार रोड पर विशेष सफाई अभियान संचालित किया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि उनका उद्देश्य धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ और क्लीन जनपद बनाना है, और इसके लिए अभियान की निगरानी अधिकारी धरातल पर स्वयं कर रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सफाई कार्य निरंतर और व्यवस्थित रूप से चल रहा है, जिससे जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और जिले का स्वरूप धीरे-धीरे स्वच्छता का मॉडल बन रहा है।