बैठक में होम स्टे योजना और वित्तीय समावेशन की डीएम ने की समीक्षा

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में आयोजित जिला परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक में वित्तीय समावेशन, कृषि ऋण, सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैंकर्स को ऋण-जमा अनुपात सुधारने, किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा जैसी योजनाओं में किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए। स्वरोजगारपरक योजनाओं और उद्यमिता प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना में पारंपरिक पहाड़ी शैली के आवेदनों को प्राथमिकता देने, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आवेदनों को प्रोत्साहित करने और सभी अधिकारियों की भविष्य की बैठक में उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागाध्यक्ष और बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।