मसूरी अल्ट्रा मैराथन में सबल ने जीता कांस्य पदक

देहरादून। मसूरी में आयोजित ऑल इंडिया मसूरी अल्ट्रा 50 किमी मैराथन में श्रीनगर चौरास निवासी सबल सिंह बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 वर्ष वर्ग में कांस्य पदक जीता। लगातार दूसरी बार इस कठिन मैराथन में पदक हासिल कर उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया। इससे पूर्व वे आदि कैलाश हाई एल्टीट्यूड 50 किमी मैराथन में स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।