बैठक में संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत करने का किया आह्वान

बैठक में संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत करने का किया आह्वान


हरिद्वार। भाजपा जिला कार्यालय में जिला सोशल मीडिया की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
मुख्य वक्ता प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक गौरव सिंह ने मंडल अध्यक्षों व सोशल मीडिया संयोजकों को फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया जनता तक सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया आज सूचना, संवाद और सहायता का सबसे तेज माध्यम बन गया है। लोकसभा संयोजक आशीष झा ने संगठन को परिवार मानकर सोशल मीडिया से मजबूत करने का आह्वान किया। जिला संयोजक मनोज शर्मा ने कहा कि यह बैठक सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने में उपयोगी साबित होगी। बैठक में संजीव चौधरी, लव शर्मा, अरविंद कुशवाहा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *