पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी की वारदात, अभियुक्त गिरफ्तार

विकासनगर। पांवटा रोड हरबर्टपुर स्थित क्लाउड वेडिंग प्वाइंट के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल की घटना का कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सादिक उर्फ घुसपैठिया पुत्र नूर अली निवासी मगनपुरा, थाना मिर्जापुर, सहारनपुर (उ.प्र.) को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (यूके-16-ई-5420) के साथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता मुस्पिक पुत्र कल्लू निवासी धर्मावाला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में सादिक ने नशे की लत के कारण चोरी करना कबूल किया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सनोज कुमार, कांस्टेबल अनिल सालार और संजय कुमार शामिल रहे।