जानलेवा हमला करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

पौड़ी। सतपुली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में शातिर अभियुक्त यतेन्द्र नवानी निवासी चौबट्टाखाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त आरोपी ने शिव प्रसाद नवानी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या का प्रयास किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित की गई। गहन जांच और ठोस साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जिला कारागार पौड़ी भेजा गया। ज्ञात हो कि आरोपी पूर्व में भी गवाणी बाजार में चाकू मारने के मामले में शामिल रह चुका है।