पुलिस ने नशे का सेवन करने वालों को सिखाया सबक

पौड़ी। जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने हेतु निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लक्ष्मणझूला पुलिस ने गंगा तटों पर नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त चालानी कार्यवाही की। पुलिस टीम ने गंगा किनारे शराब सेवन की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि क्षेत्र में शांति, अनुशासन और आस्था का वातावरण बना रहे।