कलियासौड़ में विकास की नई शुरुआत बनेगा साइड एमनिटीज सेंटर

श्रीनगर गढ़वाल। धार्मिक आस्था और स्थानीय विकास के संगम स्थल कलियासौड़ में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए नई सुविधा शुरू होने जा रही है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 1 करोड़ 42 लाख 37 हजार रुपये की लागत से बनने वाले साइड एमनिटीज सेंटर का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देगा, जहाँ स्थानीय उत्पादों की बिक्री, पार्किंग, शौचालय और ठहरने की व्यवस्था होगी। इससे माँ धारी देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।