श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में तीन वर्ष में दो हजार शिशुओं ने लिया जन्म

श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में तीन वर्ष में दो हजार शिशुओं ने लिया जन्म


देहरादून। रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल ने अपना तीसरा स्थापना दिवस बड़े हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया। मुख्य अतिथि आरएसएस हरिद्वार जिला प्रचारक राजेश जी और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपसचिव उमाकांत जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


अतिथियों ने अस्पताल की पूर्णतः निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं की सराहना करते हुए इसे उत्तराखंड के लिए वरदान बताया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रणति दास ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि तीन वर्षों में 2000 से अधिक शिशुओं ने यहां जन्म लिया है। नर्सिंग स्टाफ द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान, डॉ. संजय दास, डॉ. रजनी सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में अस्पताल के समाजसेवी कार्यों की सराहना करते हुए सहयोग के लिए सभी से आगे आने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *