पर्वतीय-मैदानी एकता समिति 16 को निकालेगी रैली

हरिद्वार। सुभाषनगर में पर्वतीय-मैदानी एकता समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें पवन ठाकुर को जिलाध्यक्ष, बिक्रमजीत सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी, सागर ठाकुर को जिला मीडिया प्रभारी और सुरेंद्र ठाकुर को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पी.के. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में सभी उत्तराखंडी हैं, विभाजन की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 16 नवंबर को हरकी पैड़ी से ऋषिकुल मैदान तक एकता रैली निकाली जाएगी। महिला प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह ने सरकार से भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई की मांग की। बैठक में अनेक सदस्य उपस्थित रहे।