विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराया संकल्प

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की 25 वर्ष की विकास यात्रा का विस्तृत उल्लेख करते हुए आगामी वर्षों में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संकल्प प्रदेश की सवा करोड़ जनता के सहयोग से ही संभव होगा।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य गठन से लेकर अब तक सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई और उत्तराखंड के निर्माण में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के समय से आज तक पर्यटन, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि आज राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 26 गुना और प्रति व्यक्ति आय 18 गुना बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर पहाड़ के विकास को नई दिशा दी है। वर्ष 2023 में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के माध्यम से 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

किसानों को दी बिना ब्याज ऋण की सुविधा
किसानों के लिए राज्य सरकार ने बिना ब्याज ऋण की सुविधा दी है और फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि तीर्थाटन और पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का आधार हैं, जिन्हें धार्मिक, साहसिक, वेलनेस और फिल्म पर्यटन से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य खेलों में भी नई ऊंचाइयां छू रहा है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 103 पदक जीतकर 7वां स्थान प्राप्त किया। मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऋषिकेशदृकर्णप्रयाग रेल परियोजना जल्द पूरी होगी, जबकि केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाएं शुरू होने जा रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में राज्य के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है और हल्द्वानी में आधुनिक कैंसर संस्थान बन रहा है।
सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों को दोहराया
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यहित में सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं कि देश का पहला समान नागरिक संहिता कानून लागू किया, धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया और दंगारोधी कानून से उपद्रवियों पर नकेल कसी। भू-कानून को सख्त कर देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित किया गया। उन्होंने कहा कि साफ नीयत, स्पष्ट नीति और पारदर्शी प्रक्रिया के साथ शासन चलाया जा रहा है। नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कानून बनाकर 26 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ने 25 वर्षों में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए जो प्रगति की है, वह देश के लिए उदाहरण है। प्रदेश की सवा करोड़ जनता के सहयोग से हम उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाकर रहेंगे।
राष्ट्रपति का व्यक्त किया आभार
अंत में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रति विधानसभा को संबोधित करने के लिए आभार व्यक्त किया और राज्य आंदोलनकारियों, शहीदों तथा अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन किया।