प्रतिनिधियों ने तंबाकू मुक्त पंचायत का दिया संदेश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विकासखंड कोट में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के लिए तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अमित विजल्वाण ने की। जिला सलाहकार श्वेता गुसाई ने प्रतिभागियों को कोटपा एक्ट की धारा 4 और 6 के अनुपालन, सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू निषेध एवं जनजागरूकता के उपायों की जानकारी दी। कार्यशाला में ग्राम प्रधान प्रियंका, पवन जुयाल, उदय सिंह, सोशल वर्कर अरुणा उनियाल व अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।