न्याय पंचायतों में आपदा जनजागरूकता प्रशिक्षण आयोजित

न्याय पंचायतों में आपदा जनजागरूकता प्रशिक्षण आयोजित


उत्तरकाशी। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तरकाशी के तत्वावधान में विभिन्न विभागों एसडीआरएफ, अग्निशमन, स्वास्थ्य, वन एवं विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीमों द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर एक दिवसीय आपदा जनजागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को न्याय पंचायत बौंगाडी (159 प्रतिभागी) व चन्देली (133 प्रतिभागी) में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुल 292 प्रतिभागियों, जिनमें स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और विभागीय कार्मिक शामिल रहे, ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर/क्यूआरटी टीम के नेतृत्व में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *