8.76 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस और सीआईयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मानपुर रोड क्षेत्र से वीरेन्द्र सिंह रावत निवासी शिवपुर, मानपुर को 8.76 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।