लखवाड़ बांध प्रभावितों का धरना 12वें दिन भी जारी

लखवाड़ बांध प्रभावितों का धरना 12वें दिन भी जारी


देहरादून। लखवाड़ बांध प्रभावित काश्तकार संयुक्त संघर्ष मोर्चा का धरना आज 12वें दिन भी जारी रहा। धरने में प्रभावित काश्तकारों व बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया और सभी 23 सूत्रीय मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी से हुई वार्ता के बाद 11 नवंबर को बैठक तय हुई, जिस कारण डाकपथर कार्यालय की प्रस्तावित तालाबंदी स्थगित की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक शासनादेश जारी नहीं होता, धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *