देवभूमि रजत उत्सव में महिला समूहों ने की रिकॉर्ड बिक्री

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर रोड़ी बेलवाला में आयोजित “देवभूमि रजत उत्सव” में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से महिला स्वयं सहायता समूहों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में आयोजित इस आयोजन में परियोजना के तहत लगाए गए 11 स्टॉलों पर पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों की बंपर बिक्री हुई। अभिनंदन सीएलएफ द्वारा लगाए गए व्यंजन स्टॉल को विशेष सराहना मिली। महिला समूहों ने कुल 2,05,724 की बिक्री दर्ज की, जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।