पेंशनर्स को दी विभागीय सुविधाओं की जानकारी

चमोली। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला कोषागार की ओर से उपकोषागार चमोली में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सहायक कोषागार अधिकारी सुरेंद्र सिंह वर्मा और मोहम्मद असलम ने पेंशनर्स को विभागीय सुविधाओं और प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने डीएलसी ऐप के उपयोग, घर बैठे जीवित प्रमाण पत्र जमा करने, पारिवारिक पेंशन आवेदन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव संबंधी जानकारी साझा की। कार्यशाला में सहायक लेखाकार सोनाली, रेणु और राकेश जोशी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।