जिलाधिकारी ने ली बद्रीनाथ मास्टर प्लान की समीक्षा बैठक

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बद्रीनाथ मास्टर प्लान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने बदरीनाथ धाम को दिव्य और भव्य स्वरूप देने हेतु कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और निर्माणदायी संस्थाओं को प्रत्येक परियोजना की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पताल विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने और एसडीएम जोशीमठ को व्यावसायिक भवनों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।