नवंबर 2025 के प्लान ऑफ एक्शन पर की चर्चा

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज एवं सचिव नाज़िश कलीम की अध्यक्षता में प्राविधिक स्वयंसेवकों और अधिकार मित्रों की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में नवम्बर 2025 के प्लान ऑफ एक्शन पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने वंचित वर्गों तक निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाने और विधिक साक्षरता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर बल दिया। उन्होंने जन-जागरूकता शिविरों और गोष्ठियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की। बैठक में महेश बलूनी, विनोद कुमार समेत प्राविधिक स्वयंसेवक एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे।