आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ी विकासखंड मोरी की रूप देवी, पशुपालन से बदला जीवन

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ी विकासखंड मोरी की रूप देवी, पशुपालन से बदला जीवन

उत्तरकाशी। राज्य सरकार की ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव ला रही है। इसी परियोजना से विकासखंड मोरी के खरसाड़ी गांव की रूप देवी ने संघर्षों के बीच आत्मनिर्भरता की राह बनाई। पहले आर्थिक तंगी से जूझ रहीं रूप देवी के पास एक ही गाय थी, जिससे घर का खर्च मुश्किल से चलता था। बाद में वे ’कैलाश देवता स्वयं सहायता समूह’ से जुड़ीं और उनके जीवन में नया मोड़ आया। रीप परियोजना के तहत समूह ने उनका नाम चयनित किया और 35,000 की ऋण सहायता प्रदान की गई। इस धनराशि से रूप देवी ने उन्नत नस्ल की गाय खरीदी, जिससे अब उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है। आज रूप देवी न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हैं बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। परियोजना ने उनके जीवन में स्थायी खुशहाली और आत्मविश्वास का संचार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *