थराली पुलिस ने जेल में बंद आरोपी से किया चोरी का खुलासा, बरामद किया जेसीबी मशीन का बकेट

थराली पुलिस ने जेल में बंद आरोपी से किया चोरी का खुलासा, बरामद किया जेसीबी मशीन का बकेट


थराली/नारायणबगड़। हरेंद्र बिष्ट। थराली थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी से रिमांड पर पूछताछ कर जेसीबी मशीन का चोरी हुआ बकेट बरामद किया है।
मामला 20 अक्टूबर का है, जब नारायणबगड़ निवासी जेसीबी ऑपरेटर लखपत सिंह पुत्र इंद्र सिंह ने थाना थराली में शिकायत दर्ज करते हुए बताया था कि अज्ञात चोर उनकी जेसीबी मशीन का छोटा बकेट चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना थराली में मुकदमा अपराध संख्या 29/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि इस चोरी में देवाल ब्लॉक के ओडर गांव निवासी 27 वर्षीय रवि कुमार पुत्र गजपाल राम का हाथ है, जो पूर्व में 77 सेटिंग प्लेट चोरी के मामले में गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। कोर्ट से रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि उसने चोरी किया गया बकेट बगोलीदृसेरागाड़ मोटरमार्ग के किनारे छिपा रखा है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मौके से बकेट बरामद किया। बरामदगी के बाद आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश कर जिला जेल पुरुसाड़ी भेज दिया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल रोहित, दीपक और नितेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *