वृंदावन में स्थापित हुई ब्रह्माजी की 31 फीट ऊँची मूर्ति

वृंदावन में स्थापित हुई ब्रह्माजी की 31 फीट ऊँची मूर्ति
 

हरिद्वार। वृंदावन में ब्रह्माजी की 31 फीट ऊँची मूर्ति की स्थापना के अवसर पर कायस्थ शिरोमणि एवं प्रसिद्ध संत चक्रपाणी महाराज ने कहा कि ब्रह्मा जी की काया से ही कायस्थ समाज की उत्पत्ति हुई है। इस अवसर पर प्रदेश भर से कायस्थ समाज के लोग एकत्र हुए और समाज की एकता का परिचय दिया। गत वर्ष 51 फीट ऊँची भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति की स्थापना की गई थी।
कार्यक्रम में प्रदेश के वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कायस्थ समाज से एकजुट रहने और समाज के उत्थान में सक्रिय योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर बरेली और अन्य स्थानों से वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, डॉ. सुबोध अस्थाना, रवि सक्सेना, अश्विनी कमठान, मनोज सक्सेना, सुनील सक्सेना, शैलेन्द्र सक्सेना, आशीष सक्सेना, सुंदरम सक्सेना, अमन सक्सेना, दीपक राज, विपिन कौसर, प्रदीप सक्सेना और राजीव सक्सेना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *