हर्षाेल्लास और आध्यात्मिकता के साथ मनाई दीपावली

देहरादून। सेपियंस विद्यालय विकास नगर और हरबर्टपुर में दीपावली का पर्व बड़े हर्षाेल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना से हुई। विद्यार्थियों ने समूह गीत, नृत्य, चौपाइयाँ, भजन और दीपावली पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियाँ दीं।
प्रधानाचार्य नवीन तनेजा और गीता नेगी ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सद्भावना, ज्ञान और आत्मविश्वास के संदेश दिए। डायरेक्टर रश्मि गोयल ने जीवन में सच्चाई और सद्भाव का दीप जलाने की प्रेरणा दी। अंत में सभी ने “तमसो मा ज्योतिर्गमय” का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था जगाई।