स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
 

उत्तरकाशी। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अंतर्गत बुधवार को यातायात पुलिस और आरटीओ टीम ने ऐन्जल इंटरनेशनल अकादमी, मातली में “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा कार्यक्रम” आयोजित किया। कार्यक्रम में निरीक्षक संजय सिंह रौथांण ने बच्चों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीडिंग, तीन सवारी और बाइट स्टंटिंग जैसी यातायात नियमों की जानकारी दी। एआरटीओ स्वर्णा नौटियाल ने ट्रैफिक सिग्नल और नियमों के पालन का महत्व समझाया। स्कूल में बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने रोड सेफ्टी और ट्रैफिक सिग्नल विषय पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर बढ़-चढ़कर भाग लिया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *