पशुपालकों को दी उच्च गुणवत्ता की सामग्री

श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर के भक्तियाना में आयोजित सहकारिता मेले में पशुपालन विभाग ने 35 पशुपालकों को उत्तम गुणवत्ता का चारा बीज, मिल्क किट, कैल्शियम व मिनरल मिक्सचर वितरित किए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशु स्वास्थ्य में सुधार लाना है। विभागीय अधिकारियों ने पशुपालकों को संतुलित आहार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. उत्तम कुमार, ज्ञान प्रकाश, आनंद सिंह नेगी सहित अनेक अधिकारी और पशुपालक मौजूद रहे।