सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का मार्ग हुआ प्रशस्त

थराली। आखिरकार चमोली जिले के सीमांत एवं सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो ही गया हैं। केवी की स्थापना की स्वीकृति की सूचना पर पूरे देवाल क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
दरअसल को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने एक पोस्ट करते हुए कहा कि सैनिक बाहुल्य, दुर्गम, दूरस्थ और सीमांत गांव में केंद्रीय विद्यालय का खुलना क्षेत्र के छात्रों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।साथ ही कहा है कि सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसके लिए सासंद ने बकायदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त किया है। दरअसल पिछले एक दशक से सवाड़ सहित देवाल विकास खंड के लोग सवाड़ में केवी की स्थापना की मांग करते आ रहे हैं, बकायदा सवाड़ के ग्रामीणों ने केवी के अस्थाई संचलन के लिए सवाड़ गांव के बीचोंबीच अपने संसाधनों से करीब 20 लाख से अधिक रूपयों की लागत से टिन शेडों के निर्माण के साथ ही करीब 100 नाली अपनी नाप भूमि केवी संगठन के नाम दान कर दी है। केवी की स्थापना के लिए सवाड़ के ग्रामीण लगातार संघर्षरत थें। सांसद की पोस्ट ने सवाड सहित पूरे देवाल क्षेत्र में एक उत्साह का माहौल कायम कर दिया है।
सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय के केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति की जानकारी साझा होने पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा,देवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री नरेंद्र बागड़ी,देवाल प्रमुख तेजपाल सिंह रावत,सवाड़ शहीद मेला समिति के अध्यक्ष एवं केवी की स्थापना के लिए संघर्षरत आलम सिंह बिष्ट, पूर्व जिपंस एवं सवाड़ की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान आशा धपोला,सवाड़ सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, डीएवी कॉलेज देहरादून के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट, महावीर भंडारी, दर्शन धपोला, पूर्व प्रधान देवकी देवी,उप प्रधान विरेंद्र बिष्ट,धन सिंह धपोला, रमेश राम प्रमोद धपोला आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देवाल जैसे सुदूरवर्ती विकास खंड में केवीम् के स्थान होने पर निश्चित ही जहां शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, वही लगातार बेहतरीन शिक्षा के अभाव में हों रहें पलायन भी रूकेगा। नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सवाड़ में केवी की स्थापना की स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी आदि नेताओं का आभार व्यक्त किया है।