सतपाल महाराज ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

पौड़ी। विकासखंड पोखड़ा के राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत बहुद्देश्यीय शिविर का कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुभारंभ किया।
सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री की ’मन की बात’ का सामूहिक श्रवण करने के बाद जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिवमोहन शुक्ला सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।