’’मन की बात’’ में पीएम ने किया गांधी जयंती पर खादी अपनाने का आह्वान

’’मन की बात’’ में पीएम ने किया गांधी जयंती पर खादी अपनाने का आह्वान


नैनीताल। नैनीताल के पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, बीरभट्टी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’मन की बात’ कार्यक्रम का 126वां एपिसोड सुना। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा देता है और समाज के अंतिम छोर तक हर व्यक्ति को जोड़ने का कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति का सम्मान, स्वदेशी को बढ़ावा और 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर खादी अपनाने का आह्वान किया है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन बेटियों का मान बढ़ाया जिन्होंने नाविका सागर परिक्रमा जैसी कठिन 47,500 किमी की यात्रा पूरी कर इतिहास रचा है। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र, विधायक सरिता आर्या, विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

भाजपाईयों ने सुनी ’’मन की बात’’

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा के बूथ 68 में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 126वें ‘मन की बात’ एपिसोड को सुना। इस मौके पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, लव शर्मा, अनुज त्यागी, विजेंद्र पुंडीर और अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *