लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक, रावत ने किया सीता का हरण

हरिद्वार। श्री रामलीला कमेटी कृष्णा नगर समिति (रजि०) के 22वें वर्ष पर्व के दसवें दिन शूर्पणखा की नाक कटने और सीता हरण के दृश्य का मंचन किया गया। दर्शकों में भारी उत्साह और उमड़ी भीड़ ने कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया।
मंचन में पंचवटी में शूर्पणखा राम के सामने शादी का प्रस्ताव रखती है, जिसे लक्ष्मण अस्वीकार कर राम के पास भेजते हैं। लक्ष्मण शूर्पणखा की नाक काट देते हैं। शूर्पणखा रावण के दरबार जाकर पूरी कहानी बताती है। इसके बाद मारीच स्वर्ण मृग बनकर पंचवटी पहुंचता है और सीता का हरण करता है। मुख्य भूमिकाओं में देव शर्मा (राम), ज्योतिर्मय शर्मा (लक्ष्मण), अमन गेरा (सीता), प्रतीक मदान (रावण) और संजय शर्मा (ब्राह्मण रावण) ने अभिनय किया। इस अवसर पर गिरीश नासवा, राजेश शर्मा, पं. तिलक राज शर्मा, गौरव बांगा, भुवन महेंद्रू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।

वीर अभिमन्यु गढ़वाली चक्रव्यूह का होगा मंचन
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में श्री आदर्श रामलीला समिति (रजि.) द्वारा आयोजित ऐतिहासिक श्रीरामलीला के 3 अक्टूबर को समापन दिवस पर पहली बार “वीर अभिमन्यु गढ़वाली चक्रव्यूह” नाटक का मंचन केदार घाटी मण्डाण ग्रुप की महिला कलाकारों द्वारा किया जाएगा। शुक्रवार के मंचन में बाली-सुग्रीव युद्ध, बाली वध और हनुमान का लंका प्रस्थान दृश्य प्रस्तुत किए गए। राम की भूमिका आयुष पंवार, लक्ष्मण अजय मखलोगा, हनुमान प्रवीण कैन्तुरा, बाली अमन कोहली और सुग्रीव संजय पंवार ने निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिन कुमार वर्मा, सचिव/सिविल जज सीनियर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सपरिवार मौजूद रहे। महावीर रवांल्टा को “गढ़ गौरव सम्मान 2025”, हर्षिल की पूर्व प्रधान बसंती देवी को “नारी शक्ति वंदन पुरस्कार 2025” और ठाकुर महेंद्र पाल सिंह परमार को सम्मानित किया गया। समिति के संरक्षक ब्रह्मानंद नौटियाल, अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मटूड़ा, महासचिव विजय प्रकाश भट्ट, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कलाकार और स्वयंसेवक आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।