शिविर में दी कानूनों की जानकारी

रुद्रप्रयाग। ग्राम चिनग्वाड में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, माता-पिता भरण-पोषण और वरिष्ठ नागरिक कल्याणकारी अधिनियम पर जानकारी दी गई। इसी अवसर पर रामकृष्ण मिशन विवेकानंद नेत्रालय की ओर से निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ग्रामीणों का परीक्षण और परामर्श दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी, ग्राम प्रधान दीपक बिष्ट, रिटेनर अधिवक्ता यशोदा खत्री और न्याय मित्र देवेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।