उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर मीटिंग में नशा और अपराध नियंत्रण पर हुई चर्चा

उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर मीटिंग में नशा और अपराध नियंत्रण पर हुई चर्चा


उत्तरकाशी। गुरुवार को हाटकोटी, हिमाचल प्रदेश में उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में अंतर्राजीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु रणनीति पर चर्चा हुई। दोनों राज्यों के पुलिस-प्रशासन के बीच समन्वय और अपराधियों की जानकारी साझा करने के उपायों पर भी विचार किया गया।
बैठक में उप जिलाधिकारी रोहडू, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस उपाधीक्षक रोहडू प्रणव चौहान, प्रभारी निरीक्षक जुब्बल चेतन चौहान, थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान, थानाध्यक्ष त्यूणी विनय मित्तल, नायब तहसीलदार रोहडू और चौकी प्रभारी आराकोट भगत राम नौटियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *